फोटो संख्या:65= मोहल्ला बास में शीतला माता मंदिर में जागरण के दौरान विधायक कंवर सिंह यादव का स्
महेंद्रगढ़। शहर के माता शीतला मंदिर मोहल्ला बास में भंडारे व जागरण का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह भंडारे में विधायक कंवर सिंह यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। जब हम सब एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो यह समानता और भाईचारे का प्रतीक होता है। समाज के हर वर्ग को इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर माता शीतला प्रजापति युवा मोर्चा के प्रधान डॉ. सोनू, उप प्रधान सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, सचिव सुधीर, सहसचिव विजय प्रजापति, मुकेश प्रजापति, उदयभान, संदीप, इंद्र सिंह मौजूद रहे।