फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राशनिंग से राहत...होली पर महेंद्रगढ़ में रोज मिलेगा पानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- देवास जलघर में टैंक नंबर दो में भरा पानी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। होली को ध्यान में रखते हुए एक मार्च से शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके तहत जन स्वास्थ्य विभाग ने सभी 22 बोरवेल चालू कर दिए हैं। फिलहाल नहरी पानी आने में लगभग दस दिन का समय बाकी है।
विज्ञापन

देवास स्थित जल परियोजना के दो टैंकों को पूरी तरह भर दिया गया है जबकि अन्य दो टैंकों में आधे से अधिक पानी उपलब्ध है। विभाग का कहना है कि यदि अगले दस दिनों तक भी नहरी पानी की आपूर्ति नहीं होती है तब भी शहर में राशनिंग लागू करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और नियमित पेयजल आपूर्ति जारी रखी जाएगी।
इस समय राशनिंग के आधार पर शहर में दो दिन में एक बार पानी आता है लेकिन एक मार्च से नियमित रूप से करीब 50 हजार की आबादी में हर आदमी को राेजाना 170 लीटर पानी मिलेगा।
विज्ञापन



20 दिनों तक नियमित आपूर्ति के लिए पेयजल स्टोर
शहर की करीब 50 हजार की आबादी में हर आदमी को राेजाना 170 लीटर पानी के हिसाब से 85 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होगी। इस समय 12 करोड़ लीटर क्षमता के दो टैंक लबालब हैं जबकि टैंक नंबर तीन व चार में करीब छह करोड़ लीटर पानी उपलब्ध है। ऐसे में कुल 18 करोड़ लीटर पानी शहरी आबादी की प्यास बुझाने के लिए टैंकों में उपलब्ध है। आगामी दस दिनों में नियमित आपूर्ति के लिए विभाग को कुल 8.50 करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता होगी लेकिन विभाग के पास 20 दिनों तक नियमित आपूर्ति के लिए पेयजल स्टोर है। वहीं 8 मार्च को नहरी पानी मिलने के बाद नियमित आपूर्ति के लिए टैंकों को भी भरा जा सकेगा।


नहरी पानी मिलने में हुई देरी तो भी नहीं रुकेगी आपूर्ति
जन स्वास्थ्य विभाग के पास शहरी क्षेत्र में 17 व देवास जल परियोजना पर तीन बोरवेल रनिंग हालत में हैं। ऐसे में यदि नहरी पानी मिलने में देरी भी हुई तो भी शहर में आपूर्ति नियमित जारी रह सकेगी। हाल ही में शहरी पेयजल लाइनों को भी दुरुस्त कराया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इन बोरवेलों के माध्यम से शहरी क्षेत्र के बुस्टिंग स्टेशनों के टैंकों में पानी स्टोर कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।


- वर्जन:
एक मार्च से शहर में राशनिंग की बजाए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। देवास जल परियोजना के टैंकों में पर्याप्त पानी है। साथ ही 20 बोरवेल को भी जरूरत के समय प्रयोग किया जा सकता है। होली पर पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।-जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें