फोटो नंबर-13जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। जिले में लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे करीब पांच हजार शिक्षकों के लिए ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 अहम चरण में पहुंच गई है। विभाग ने शिक्षकों के स्कोर और टेन्योर की जानकारी जारी कर दी है। शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपने स्कोर, सेवा अवधि और प्रोफाइल से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
25 से 31 अगस्त तक जिला स्तरीय कमेटी इन आपत्तियों की जांच कर फैसला करेगी। निर्णय एक सितंबर को जारी होंगे। असहमति होने पर शिक्षक 2 से 4 सितंबर तक राज्य स्तरीय कमेटी के सामने अपील कर सकेंगे। इस पर 5 से 7 सितंबर तक फैसला होगा। अंतिम स्कोर और टेन्योर सूची 8 व 9 सितंबर को जारी की जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने शिक्षकों से रिकॉर्ड ध्यान से जांचने और समय पर आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।