फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गंदे पानी की निकासी के लिए पानी जोहड़ों का सहारा, गंदगी और मच्छरों से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:-51 धनपत---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। करीब 13 हजार की आबादी वाले गांव मालड़ा में आस्था से जुड़े जोहड़ों में गंदगी का आलम है। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी खुले नालों के माध्यम से जोहड़ों में पहुंच रहा है। इससे जोहड़ों का पानी दूषित हो चुका है और उनमें जलकुंभी व कचरे का जमाव हो गया है।
बरसात के दिनों में स्थिति गंभीर हो जाती है और कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। गांव में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने से कचरा भी जमा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम है।
विज्ञापन

इसके अलावा गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जोहड़ों की सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी योजना बनाने, सभी गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगवाने, कच्ची और असंतुलित गली पक्की करवाने, नाली ठीक करवाने की मांग की है।

परेशानी...ग्रामीणों की जुबानी
गांव के जोहड़ों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सफाई नहीं होने से बदबू रहती है और आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत से मांग है कि पूरे गांव में जल्द बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाना चाहिए।-धनपत सिंह, ग्रामीण
-
घरों का गंदा पानी जोहड़ों में जा रहा है क्योंकि गांव में सीवरेज की व्यवस्था बदहाल अवस्था में है। इससे बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान किया जाए।-लिलुराम, ग्रामीण
-
गांव की कई गलियों में रात के समय अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइटें या तो खराब हैं या पर्याप्त नहीं हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसका समाधान होना चाहिए।-धर्मेंद्र, ग्रामीण
-
गांव की गलियों का लेवल सीवर और पेयजल लाइन के कारण बिगड़ा हुआ है। सीवर मैनहोल गली से ऊंचे हैं और इससे हादसे होने का डर बना हुआ है। नालियां भी अवरुद्ध हो चुकी हैं। प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए।-ओमप्रकाश, ग्रामीण

फोटो संख्या:-51 धनपत---संवाद

फोटो संख्या:-51 धनपत---संवाद

फोटो संख्या:-51 धनपत---संवाद

फोटो संख्या:-51 धनपत---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें