फोटो नंबर-20कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। स्रोत-संस्था
नारनौल। परिवर्तनकारी साहित्य मंच ने रविवार को आंबेडकर भवन में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कवि सुंदरलाल उत्सुक की नव प्रकाशित नौवीं कृति ''''संघर्ष के प्रतीक बाबा साहब'''' का विमोचन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान रहे, जबकि महिला कॉलेज अटेली के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव, प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता बिरदी चंद गोठवाल और राष्ट्रीय खेल पदक विजेता बाबूलाल चोरेड विशिष्ट अतिथि रहे। इस पुस्तक की सम्यक समीक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ. शिवताज सिंह ताज ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले के गांव गणियार के रहने वाले कवि सुंदरलाल उत्सुक अब तक सामाजिक, तार्किक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संबंधित नौ पुस्तकें लिख चुके हैं।