फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ई-श्रम पोर्टल पर किया जा रहा श्रमिकों का पंजीकरण

Sat, 24 May 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 21 से 30 मई तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बाजार, डिलीवरी हब तथा बस स्टैंड आदि पर भी चल रहा है। इसके अलावा लाभार्थी किसी भी सीएससी सेंटर पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिक अपने मोबाइल जो आधार कार्ड से लिंक हो, उसके माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
उपायुक्त डॉक्टर विवेक भारती ने बताया कि गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के परिवारों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत स्वास्थ्य कवरेज का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोमैटो, ओला, उबर, स्विगी तथा अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि कंपनी में डिलीवरी करने वाले कर्मचारी इस योजना के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में लेबर विभाग के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पवन शर्मा ने बताया कि पंजीकरण पूरा करने और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) बनाने के लिए वर्कर्स को केवल मोबाइल नंबर, आधार, पैन और एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म या कंपनी का नाम बताना होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा 1 और 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। इसी प्रकार अटल पेंशन योजना के तहत गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को पेंशन लाभ प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें