महेंद्रगढ़। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 22 युवाओं ने लिया हिस्सा। इनमें से 9 युवाओं का चयन किया गया।
आईटीआई के शिक्षुता व प्लेसमेंट अधिकारी विकास यादव ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में रोहतक की प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधियों ने आईटीआई पासआउट विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में 22 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से 9 युवाओं का चयन किया गया। सभी चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से अगले सप्ताह में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।आईटीआई के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि समय-समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है।