महेंद्रगढ़। शहर में ब्रह्मचारी मार्ग जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग पर सड़क कम रोड़े अधिक दिखाई दे रहे हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से मोहल्लावासी व राहगीर परेशान है। 300 मीटर जर्जर मार्ग से 3 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागम करते है। यह मार्ग स्टेट हाईवे 148बी का शहर से सबसे सुगम मार्ग है। महिला कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय सहित निजी स्कूल व बड़े शोरूम होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ रहती है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है।
11 वर्ष पहले बनी ब्रह्मचारी सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके है। नगरपालिका द्वारा देवीलाल कॉलोनी से सतनाली चौक तक यह मार्ग बना दिया, लेकिन ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में है। जब यहां से वाहन गुजरते हैं तो रोड़ियां उखड़कर दुकानों में घुस जाती हैं।
टूटी सड़क होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार तो बाइक चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि इस सड़क मार्ग को शीघ्र बनवाया जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो।
-महाबीर प्रसाद शर्मा
नगरपालिका ने देवीलाल कॉलोनी से सतनाली चौक तक सड़क मार्ग बना दिया, लेकिन ब्रह्मचारी मार्ग को 300 मीटर छोड़ दिया। इसके कारण लोगों इस सड़क मार्ग से आन-जाने में परेशानी हो रही है। यह मार्ग बस स्टैंड के लिए सबसे छोटा मार्ग है।
-नौनी गोयल, दुकानदार
जब यहां से साधन गुजरते है तो तो टूटे सड़क मार्ग से काफी धूल उड़ती है। जिसके कारण आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में हो चुका है। इस और काई ध्यान नहीं दे रहा है
अजीत सिंह, दुकानदार
यह मार्ग 11 वर्ष पहले बनाया गया था। अब यह मार्ग काफी बदहाल पड़ा हुआ है, लेकिन नगरपालिका इस और ध्यान नहीं दे रही है। टूटे मार्ग के कारण काम भी प्रभावित हो रहा है।
नरेश कुमार
ब्रह्मचारी मार्ग के लिए 300 मीटर का बजट पास हो चुका है। शीघ्र ही टेंडर लगाकर इस सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। किसी को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:65- ब्रह्माचारी सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--स्रोत--संवाद
फोटो संख्या:65- ब्रह्माचारी सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--स्रोत--संवाद
फोटो संख्या:65- ब्रह्माचारी सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--स्रोत--संवाद
फोटो संख्या:65- ब्रह्माचारी सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--स्रोत--संवाद
फोटो संख्या:65- ब्रह्माचारी सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--स्रोत--संवाद