फोटो संख्या:64- गांव मांडोला में किसानों को जागरूक करते यातायात प्रभारी अनिल कुमार---स्रोत- पुल
सतनाली। जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव मांडोला स्थित धर्मशाला में जन-जागरूकता अभियान चलाया। इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने कहा कि महिलाएं अपने साथ घटित किसी भी अपराध की शिकायत निडर होकर दर्ज करा सकती हैं।
पुलिस ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर इकट्ठा कर नशा, महिला विरुद्ध अपराध, साइबर फ्रॉड, पोक्सो एक्ट और यातायात नियमों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने लोगों को सचेत किया कि वे अपने फोन से संबंधित निजी जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
माधोगढ़ चौकी प्रभारी एसआई तपेंद्र ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में नशा बेचने या सेवन करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को अवश्य दे, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
गांव, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रहे, जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नशा मुक्त अभियान टीम की इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।