फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ितों की दिलाई राशि वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई के चलते ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए नारनौल निवासी विकास व हमीदपुर निवासी पंकज को उनकी राशि वापस मिल गई। पुलिस ने पीड़ितों को 65 हजार कर राशि वापस दिलवाई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित की शिकायत शहर थाना नारनौल की साइबर हेल्प डेस्क टीम के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल द्वारा साइबर हेल्प डेस्क टीम को ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर सहायता करने के लिए निर्देश दिए गए। पीड़ित द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत हेल्पलाइन और साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करवाई गई। जिससे पीड़ित के पैसे वापस आ गए। पुलिस ने संबंधित बैंकों व कंपनियों से संपर्क कर पीड़ितों के पैसे वापिस दिलवाए। पुलिस ने विकास के 55,817 रुपये और पंकज के 9,399 रुपये वापस दिलवाए हैं। पीड़ितों के पैसे वापिस मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें