फोटो संख्या:-58 श्री कृष्ण गोशाला कनीना में गायों को गोद लेते हुए श्रद्धालु---संवाद
कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गोवंश संरक्षण अभियान के तहत दो ग्रामीणों ने तीन गाय गोद लेकर गोसेवा की मिसाल पेश की। कनीना की रीना निवासी रेवाड़ी ने दो गाय और धनौंदा निवासी सुनील कुमार ने एक गाय गोद ली। गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि गोसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर सचिव मास्टर कृष्ण सिंह, रामपाल सिंह, मास्टर राम प्रसाद, दिलावर सिंह, पार्षद दीपक चौधरी, पार्षद नरेंद्र यादव, पार्षद मनीष सैन, महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद