फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजन की सेवा के लिए रेडक्रास सोसायटी को मिला राष्ट्रीय स्तर का सेमीफाइनल स्कोच अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दिव्यांगजन की सेवा के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी नारनौल को राष्ट्रीय स्तर का सेमीफाइनल स्कोच अवार्ड मिला है जो राज्य के लिए गर्व की बात है। ये बातें उपायुक्त एवं रेडक्रास के अध्यक्ष डॉ. जयकृष्ण आभीर ने लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत दिनों में जिला प्रशासन के साथ मिलकर जिला रेडक्रास सोसायटी ने दिव्यांगों के लिए जो कार्य किया गया है उसी का परिणाम है कि रेडक्रास सोसायटी राष्ट्रीय स्तर के स्कोच अवार्ड के लिए सेमीफाइनल में पहुंच पाई। उपायुक्त ने इस कार्य के लिए रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर को अधिकृत किया था। जिन्होंने स्कोच अवार्ड की उच्च स्तरीय टीम के सामने 4 बार से अधिक बार ऑनलाइन साक्षात्कार दिया और रेडक्रास की गतिविधियों के बारे में बताया। स्कोच अवार्ड ऑफ मेरिट अवार्ड 2022 दिव्यांगजन की सेवार्थ चेयरमैन स्कोच ग्रुप समीर कोचर द्वारा प्रदान किया गया।
उपायुक्त ने सेमीफाइनल अवार्ड रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर को भेंट करते हुए कहा कि जिले के सभी 300 से अधिक गांव के दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएं और जिले भर के प्रत्येक गांव में सामाजिक संगठन तैयार किए जाएं। जिनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांजन की सेवा के लिए उन्हे खुला वातावरण देने के लिए और सप्ताह में 5 दिन उनका पंजीकरण करने के लिए व कृत्रिम अंग के लिए उनका नाप तोल करने के लिए रेडक्रास भवन में दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें