फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के सीएम रहते दक्षिण हरियाणा में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए : यादव

Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के 10 सालों में दक्षिण हरियाणा में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए थे। महेंद्रगढ़ के पाली में केंद्रीय विश्वविद्यालय या मीरपुर रेवाड़ी में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय हो या रेवाड़ी में सैनिक स्कूल या नारनौल के पटीकरा में दूसरा आयुष विश्वविद्यालय हो यह सब पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की देन है। यह बात नारनौल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव ने शनिवार को पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश यादव के कार्यालय में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
इस अवसर पर एआईसीसी के ऑब्जर्वर गोपाल सिंह रेवाड़ी, बावल से सह-प्रभारी अनिल एडवोकेट, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बूथ मैनेजमेंट के इंचार्ज अरुण सर्राफ, राकेश यादव पूर्व न्यायाधीश, कांता यादव, राज बड़ेसरा, रविंद्र गुप्ता नूनी वाला, नंदलाल सैनी, संजय गर्ग, सरदार हैप्पी सिंह, धर्म सिंह सैनी, बिट्टू सरदार, सूबे सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन नंदलाल सैनी ने किया।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता को बरगलाती है कि कांग्रेस के 75 सालों में कुछ नहीं हुआ, जबकि असलियत जनता के सामने है। एआईसीसी प्रभारी गोपाल सिंह ने अग्निपथ योजना को क्षेत्र के युवाओं के लिए धोखा करार देते हुए कहा कि हमारे युवा फौज में भर्ती होकर देश की रक्षा के अपनी शहादत देने में सबसे आगे रहते हैं। परंतु सरकार की अग्निवीर योजना से हरियाणा के युवाओं के साथ विश्वासघात किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के जिला महासचिव नंदलाल सैनी, कांग्रेस पार्टी कर्मचारी संघ के जिला प्रमुख गोविंद दायमा, कांग्रेस पार्टी के हरियाणा बूथ मैनेजमेंट मास्टर ट्रेनर अरुण सर्राफ, कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष राज बडेसरा, प्रमुख समाज सेवी प्रेम यादव एवं नारनौल विधानसभा के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें