फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 14 नए कोरोना केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस साल पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 14 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6637 हो गई है। एक मरीज ठीक होने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 6598 मरीज ठीक हो चुके हैं और 21 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 18 केस एक्टिव हैं। सोमवार को आए मरीजों में दो छात्र व दो सेना भर्ती वाले युवा समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल दिसंबर से जिले में कोरोना के मरीज कम होने लगे थे।18 दिसंबर को जिले में एक साथ 15 नए कोरोना केेस आए थे। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार घटती चली रही। बीच में एक दिन में दो-तीन मरीज आते रहे। फरवरी में तो जिला कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन मार्च में दोबारा से मरीज आने लगे। इस साल एक साथ जिले में 14 केस पहली बार आए हैं। जिला महामारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि संक्रमितों में दो युवक सेना भर्ती में शामिल होने वाले थे। इसमें कनीना और अमरपुर जौरासी के दोनों लड़के शामिल हैं। डोहर कला निवासी एक छात्रा बीकेएन संस्थान में पढ़ता है और संक्रमित मिला है। एक छात्र को बहादुरगढ़ कोचिंग करने जाना था, इससे पहले टेस्ट में संक्रमित मिला है। हुडा सेक्टर के पांच मरीज पहले आई महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। पल गांव के भी तीनों मरीज महिला के घर के हैं। महेंद्रगढ़ की गर्भवती की जांच में संक्रमित मिली है। डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि लोग सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर गंभीरता बरते। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही से केस बढ़ रहे हैं।
788 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 22 मार्च तक 150836 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इसमें 91616 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 163401 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 788 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

बहाली गांव में बुजुर्गों के लिए लगया शिविर -
मंडी अटेली। गांव बिहाली में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कोविड-19 का टीकाकरण होगा। अटेली सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. आदित्य ने बताया कि सीनियर सिटिजन को यह वैक्सीन सरकार की योजना के अनुसार मुफ्त दी जाएगी ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
एक दिन में रिकॉर्ड 6000 को लगा टीका
जिले में सोमवार व मंगलवार को कोरोना का मेगा कैंप लगाया जा रहा है। सोमवार को करीब 6000 को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 26 सेंटरों पर सोमवार को बुजुर्गों समेत अन्य को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि इसमें बुजुुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें करीब 5714 बुजुर्ग समेत कुछ 6000 को टीका लगा। 15 मार्च को विशेष टीकाकरण अभियान में 5367 लोगों को टीका लगवाया था। इसमें 60 वर्ष की उम्र से अधिक और 45 से 60 वर्ष तक गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज शामिल किए हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि बुजुर्ग ने काफी उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की सूची
मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1
महेंद्रगढ़-1
झाड़ली-1
पल-3
सेक्टर एक नारनौल-5
कनीना मंडी-1
डोहर कला-1
अमरपुर जोरासी-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें