फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है भारी, हर नाके पर हो रही जांच

विज्ञापन
पुलिस जांच करते हुये - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। लॉकडाउन के दौरान नागरिक अस्पताल में स्पेशल ओपीडी शुरू हो गई। मरीजों का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपचार हो रहा है। अस्पताल जाने के लिए लोगों को पुलिस जांच से गुजरना पड़ रहा है। तीन चार नाके पर पूछताछ के लोग अस्पताल जा पा रहे हैं। मंगलवार को हड्डी रोग, ईएनटी व मनोरोग की ओपीडी  चल रही है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भीड़ न हो, इसके लिए बाहर टेंट का इंतजाम कराया गया है। अस्पताल के अंदर एक-एक मरीज को भेजा गया है। सोमवार को करीब 535 मरीजों का उपचार हुआ। उन्होंने बताया कि संबंधित मरीज को पर्ची लेने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। अस्पताल के गेट पर कर्मचारी सैनिटाइजर लेकर मौजूद थे। दूसरी ओर कई लोगों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना है कि मरीज होने के बावजूद नाकों पर पुलिस कागजात चेक करने में लगी रही। ऐसे में अस्पताल देरी से पहुंचे। उनका कहना है कि बाइक पर दो लोगों के बैठने पर भी पुलिस चालान करने लगी है। ऐसे में लोगों को अस्पताल पहुंचना भी भारी पड़ रहा है। बता दें कि जीएच में लॉकडाउन लगाने के दो दिन बाद से ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें