फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई री-अपीयर परीक्षा

Fri, 26 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

नारनौल और महेंद्रगढ़ में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की री-अपीयर परीक्षा कड़ी सुरक्षा में आयोजित हुई। जेबीटी परीक्षार्थियों की संख्या अन्य से अधिक रही। सभी केंद्रों पर अनुशासन और नकल रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल के एक परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र मिलने से पूर्व बैठे विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित री-अपीयर परीक्षा वीरवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर हुई। नारनौल में 9 और महेंद्रगढ़ में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

पहले दिन कक्षा 10वीं के वैकल्पिक विषय, कक्षा 12वीं की अंग्रेजी और जेबीटी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर जेबीटी के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। बोर्ड सुपरिटेंडेंट लक्ष्मणदास ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर औसतन 250 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कक्षों में एक कमरे में अधिकतम 24 विद्यार्थियों को बैठाया गया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहे। सभी परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व गहन जांच की गई तथा प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई। लक्ष्मण दास ने कहा कि सभी केंद्रों से विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराई जाती है, इसलिए समग्र आंकड़े तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर नकल रोकने के लिए दो उड़न दस्ते बोर्ड की ओर से व दो जिला प्रशासन के बनाए गए थे जिन्होंने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें