फोटो नंबर 2रविदास जयंती पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कहते श्रद्धालु। संवाद
नांगल चौधरी। रविदास समिति और आंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में महंत ठाकुर दास महाराज के सानिध्य में रविदास मंदिर में धूमधाम से जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। समिति के प्रधान सुनील ने संत शिरोमणि संत रविदास की शिक्षाओं का पालन करने व उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। समाज में जात-पात को छोड़कर भाईचारा अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध महाशय नंदलाल ने रविदास जी का गुणगान किया। इस अवसर पर रविदास समिति के प्रधान विक्रम चौधरी, सचिव बीरसिंह, मास्टर महेंद्र, रोहताश, सुल्तान व अमित पालीवाल उपस्थित थे।