फोटो संख्या:78- गांव बवानिया में जवान सत्यपाल को अंतिम सलामी देते सीआरपीएफ के जवान--स्रोत- ग्रा
कनीना। गांव बवानिया के 52 वर्षीय जवान सत्यपाल का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्रुप केंद्र कादरपुर गुरुग्राम सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें सलामी दी। ग्रामीण रामकिशन ने बताया कि सत्यपाल 1992 को सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह हवलदार के पद पर गुरुग्राम में कार्यरत थे। कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके छोटे बेटे विनय कुमार व बड़े बेटे बलवान सिंह ने मुखाग्नि दी। संवाद