फोटो- 04कार्यक्रम में अतिथि को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर स्वर्णकार समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रवीना सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीति भागीदारी मंच की जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुणाल सोनी ने कहा कि रवीना समाज की नारी शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं और समाज में एक अलग पहचान रखती है। वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती है। राकेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता कुणाल सोनी के स्वागत के साथ हुई। रवीना सोनी का स्वागत अभिनेता कुणाल सोनी, राकेश सोनी व शंकर लाल सोनी ने नियुक्ति पत्र देकर किया। इस अवसर पर कुसुम, निर्मला, आशा शर्मा, राजबाला सैनी, योगेश सोनी, राजेश सोनी, कृष्णा सोनी व शुभम मौजूद रहे।