फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एक गांव की महिला से चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने वीरवार को दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला 18 नवंबर को घर पर अकेली थी। परिजन राजस्थान में किसी कार्य से गए हुए थे। पीड़िता का आरोप है कि शाम सात बजे बैटरी मांगने के बहाने गांव का एक युवक उनके घर आया और अकेला पाकर उसे काबू कर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद गेट पर ताला बंद कर दुष्कर्म किया। करीब साढ़े सात बजे परिवार के लोग घर आए तो आरोपी बाथरूम में छिप गया और किसी से बताने पर बेटे व पति को मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी के भाई ने 21 नवंबर को उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात पति को बताई। पुलिस ने शिकायत पर वीरवार को मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई पर मारपीट करने, घर में घुसने, दुष्कर्म करने, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। महिला थाना पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें