फोटो संख्या:69- विद्यार्थियों को संबोधित करते मनोज गौतम--स्रोत- संस्थान
महेंद्रगढ़। शहर स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर बुधवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में अहीरवाल की धरती और राव तुलाराम का राष्ट्र के लिए योगदान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सवेरा स्वयं सेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए त्याग,स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। इस अवसर पर मेघा यादव ने भी अपने विचार रखे और राष्ट्रहित में अपना यथासंभव योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुस्कान, ऋतु, सविता, समृद्धि, संदीप, सचिन, बलराज, अंकित, मनीष, आरजू एवं प्रदीप समेत अन्य युवा मौजूद रहे। संवाद