फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शतरंज की बिसात पर खुशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20शतरंज प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ खुशी गर्ग।
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी स्थित अहीर कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज की छात्रा खुशी गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी ने चार में से तीन मुकाबले जीतकर अपनी खेल प्रतिभा और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। इस जीत के साथ अब खुशी इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। उनकी उपलब्धि पर दादा चेतन प्रकाश गर्ग, दादी संतोष गर्ग और माता मीनाक्षी देवी ने खुशी जताते हुए बधाई दी। अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता और यशी गर्ग ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें