फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भर्ती प्रक्रिया में युवक की मौत पर बोले राव नरेंद्र, कहा-युवाओं की समस्याओं पर सरकार संवेदनहीन

विज्ञापन
फोटो संख्या:78-कनीना- रेवाड़ी टी-प्वांइट पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते कांग्रेस
विज्ञापन
कनीना। कनीना-रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर रविवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में गांव सैदपुर के कपिल की भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई मौत का मुद्दा उठा। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सुविधा और एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से यह गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन

सम्मेलन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
यह सम्मेलन नव नियुक्त कनीना खंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच रामकिशन यादव कोटिया द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने राव नरेंद्र सिंह का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

राव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आम जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर सिंह झुकिया ने कहा कि जिले में संगठनात्मक ढांचा मजबूत हुआ है और सभी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन यादव कोटिया ने कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच विजयपाल कोटिया, जिला उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, हेडमास्टर कृष्ण प्रकाश, मास्टर रत्नलाल, समीर कनीना, अनिल गुर्जरवास, ओमकार, दीपक कोटिया, सुरेंद्र कोटिया, राजपाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें