फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पत्र लिखकर पूर्व सैनिक से मांगी पांच लाख की फिरौती

Sat, 20 May 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव पवेरा में अज्ञात ने पत्र के माध्यम से एक पूर्व सैनिक से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस पर पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पवेरा निवासी पूर्व सैनिक अजीत सिंह ने बताया कि वह इसी मार्च आर्मी से सेवानिवृत्त होकर आया है तथा अपने परिवार सहित पवेरा गांव में रह रहा है। वह घूमने फिरने के लिए गांव घाटाशेर रोड पर जाता है। घाटाशेर रोड पर बने एक शराब के ठेके पर लगे सेल्समैन विक्रम व जगदीश के साथ उसकी जान पहचान हो गई। गत दिवस उसके फोन पर विक्रम का फोन आया कि तुम्हारे लिए कोई व्यक्ति पत्र देकर गया है। इसके बाद वह शराब के ठेके पर गया। जहां विक्रम व जगदीश ने उसे एक लिफाफा दिया। उसने लिफाफा खोल कर चेक किया तो उसमें से एक पत्र निकला, जिस में लिखा हुआ था कि अजीत तेरी जिंदगी चाहता है तो पांच लाख रुपये तैयार रखना। नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। पुलिस के पास गया तो भी जान से मार देंगे। इसके बाद पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत पुलिस को की। वहीं ठेका सेल्समैन जगदीश ने बताया कि एक व्यक्ति हेलमेट पहने बाइक पर आया था तथा वह लिफाफा उसको देकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें