फोटो संख्या:54- हकेवि में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागी निर्णायक मंडल के सदस्यों व आयो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल रहे। विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष हुलगाबाली ने आयोजन के लिए पुस्तकालय टीम को शुमकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के निर्णायकों में भौतिक एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव और प्रो. नीलम सिंह सांगवान ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। संवाद