फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामलीला का मंचन अब सैनीपुरा मैदान में होगा

Fri, 22 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- मोहल्ला सैनीपुरा में हनुमान रामलीला की तैयारी को लेकर बैठक करते रामलीला  कमेटी 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री हनुमान रामलीला कमेटी के मंचन को लेकर वीरवार देर शाम बैठक कमेटी के पूर्व प्रधान जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। कमेटी के पूर्व प्रधान और जिला कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य कमल सैनी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते अबकी रामलीला का मंचन रेलवे ग्राउंड महेंद्रगढ़ के बजाय सैनी पूरा स्थित सैनी सभा के ग्राउंड में किया जाएगा। प्रधान कमल सैनी ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी के नवनियुक्त निर्देशक दिनेश मेहता ने सभी कलाकारों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा समय देकर मंचन के प्रारूप को सुंदर बनाए व अपना सहयोग दें। हनुमान रामलीला कमेटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भी घोषणा की गई।

राजेश शर्मा जाटवास वाले को उपप्रधान, संदीप तायल को सचिव एवं कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कलाकार दिनेश मेहता को निर्देशक, शिवा सैनी को प्रबंधक, शेर सिंह मोयल को कलाकार प्रधान, पतराम यादव को सहसचिव, नरेश खन्ना को स्टोर कीपर बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें