नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला कारागार नारनौल में वीरवार को मुस्लिम बंदियों ने भी ईद मनाई तथा एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर साकिर मोलवी, मोहम्मद हनीफ मोलवी, अहमद मोलवी व वेदप्रकाश मोलवी ने मुस्लिम बंदियों को ईद की नवाज अदा करवाई तथा सभी मुस्लिम बंदियों को आपस में भाईचारे से रहने का संदेश दिया। ईद की नवाज के बाद सभी मुस्लिम बंदियों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी तथा मिठाईयां वितरित की। जेल अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने भी मुस्लिम बंदियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी को मिलकर रहने का संदेश दिया। ईद की नवाज अदा करने पश्चात सभी मौलवियों ने जेल प्रांगण में एक-एक पेड़ भी लगाया। इस मौके पर उप-अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।