महेंदगढ़। श्री आदर्श रामलीला के सिद्धपीठ रंगमंच पर चौथे दिन ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में मुख्य अतिथि रामनिवास बंसल रहे।
रामलीला प्रधान सुरेंद्र बटी ने बताया कि लीला के दौरान सुबाहु व मारीच राक्षसों द्वारा महर्षि विश्वामित्र यज्ञशाला खंडित करने पर महर्षि विश्वामित्र उन पर क्रोधित होकर अपने यज्ञ की रक्षा के लिए दशरथ के दरबार में गए। उन्होंने दोनों पुत्रों राम, लक्ष्मण को अपने साथ लेकर आते जब वह घने जंगल के रास्ते से जाते हैं तो उन्हें भयंकर ताड़का नामक राक्षसी मिलती है। राम, लक्ष्मण युद्ध कर उसका वध कर देते हैं। इसके उपरांत रामलीला ग्राउंड में 30 फीट विशालकाय ताड़का के पुतले का दहन किया गया।
श्रीरामलीला परिषद के मंच पर ताड़का वध की लीला का मंचन देखने के लिए अच्छी भीड़ उमड़ी। हवाई मार्ग से ताड़का का आना व वध के हैरत अंगेज दृश्यों ने खूब तालियां बटोरी। दशरथ विश्वामित्र व राम लक्ष्मण के संवादों पर उपस्थित दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। डॉ. अन्नू यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर लीला का आगाज किया। उन्होंने कहा कि संस्कारों को बचाने के लिए रामलीला परिषद का प्रयास सराहनीय है। ताड़का वध की लीला में दशरथ के अभिनय में दलीप गोस्वामी, विश्वामित्र के अभिनय में सतीश श्रवण, राम व लक्ष्मण के अभिनय में दीपेंद्र प्रजापत व विहान प्रजापत ने अपने अपने चरित्र को प्रभावशाली अभिनय से मंच पर जीवंत कर दिया।रामलीला परिषद के परंपरागत दृश्य आकाश मार्ग से ताड़का का आना रोमांचक रहा।
कनीना में श्रवण कुमार की लीला का हुआ मंचन
कनीना। श्री आदर्श राम लीला कमेटी के रंगमंच पर भगवान श्री राम की 13 दिवसीय लीलाओं के मंचन के चौथे दिन कार्यक्रम में वेदप्रकाश जेलदार द्वारा ज्योत प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम दरबार में आशिर्वाद लिया। मंच संचालन लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया। रामलीला कनीना के रंगमंच पर मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार की लीला व रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। लीला में पहली बार राजा दशरथ के किरदार में राहुल शर्मा व श्रवण कुमार का किरदार निभा रहे साहिल शर्मा ने अपने जानदार संवाद अदायगी के साथ रामलीला के चरित्र को मंच पर जीवित कर दिया। श्रवण कुमार के मातृ-पितृ शांतनू के किरदार में रमेश शर्मा व ज्ञानवती के किरदार में मुकेश कपूर ने निभाया।
फोटो संख्या:67- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर ताड़का के पुतले का दहन करते कलाकार--स
फोटो संख्या:67- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर ताड़का के पुतले का दहन करते कलाकार--स
फोटो संख्या:67- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर ताड़का के पुतले का दहन करते कलाकार--स