फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र पर बढ़ी रौनक... बर्तन बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद

Sat, 05 Oct 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सब्जी मंडी मार्ग  पर बर्तन भंडार दुकान से बर्तन खरीदते ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र पर इस बार बर्तन बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़ के चलते व्यापारियों में काफी उत्साह है। बर्तन बाजार के व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पीतल, तांबा के साथ कांसे से बने छोटे बर्तनों व मूर्तियों की भी लगातार मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

नवरात्र के बाद करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली सहित विवाह-शादियों के सीजन शुरू हो जाएंगे। व्यापारियों ने सीजन को देखते हुए स्टॉक फुल कर लिया है। शहर के व्यापारियों ने बर्तन बाजार में इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। नवरात्र के बाद त्योहारों व शुभ मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं। व्यापारियों को कहना है कि पिछले साल की बजाए इस बार बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। ग्राहकों की पसंद का विशेष ध्यान रखकर मांग के अनुरूप डिजाइनदार बर्तनों का स्टॉक तैयार है। इस बार 10 से 100 रुपये तक के दीप, अखंड ज्योत 100 से 350 रुपये, मूर्ति दुर्गा 200 से एक हजार, पूजा थाली 50 से 150 रुपये तथा करवा चौथ का सामान 100 से 200 रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं।
त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। धनतेरस, दीपावली को लेकर इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लोग तांबे, पीतल के बर्तन, मूर्ति व अखंड ज्योत की अधिक मांग कर रहे है। विवाह-शादियों के लिए भी लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-दुकानदार जितेंद्र उर्फ जीतू गुप्ता, हनुमान बर्तन भंडार
पिछले साल की बजाए इस बार बर्तनों का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पीतल, तांबा, स्टील के बर्तनों की मांग ज्यादा हो रही है। धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के मांग के अनुसार मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन

-दुकानदार लीलाराम सैनी, शंकर बर्तन भंडार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें