फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती छोटी बहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सोमवार के दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 1:30 बजे के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन

इसके बदले में भाइयों ने भी अपनी बहनों को जहां जीवनभर उनकी रक्षा करने का प्रण दिया वहीं उनकी मनपसंद गिफ्ट देकर उनका सम्मान भी किया। छोटे-छोटे भाई- बहनों में भी इस पर्व को लेकर काफी उमंग दिखाई दी। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक छाई रही और खूब चहल-पहल रही। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी रहा। भद्राकाल सोमवार को सुबह तीन बजे शुरू होकर दोपहर डेढ़ बजे तक रहा। इसलिए शहर में लगभग सभी जगह रक्षाबंधन पर्व दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही मनाया गया। बहनों द्वारा अपने भाइयों को राखी बांधने का यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें