फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के लिए राजपूत समाज ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सतनाली चौक पर वीर ​शिरोमणी महाराणा प्रताप  की मूर्ति को लेकर भूमि पूजन के दौरान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली चौक महेंद्रगढ़ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के लिए राजपूत समाज के लोगों ने भूमि पूजन किया गया। बाबा जयराम दास मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि सतनाली चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा डिवाइडर के बीच में लगाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग से मूर्ति लगाने की अनुमति मिल चुकी है। सतनाली चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के लिए राजपूत समाज ने कई बार विधायक से लेकर मंत्रियों तक मांग पत्र सौंप चुके है। वीरवार को मूर्ति लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर महाराणा प्रताप फाउंडेशन महेंद्रगढ़ प्रधान रामकिशन, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, कुलदीप सुरजनवास, दीवान सिंह शेखावत, अशोक सिंह शेखावत, देशराज सरपंच पाली, राजेश चौहान मोहनपुर, अर्चना ठाकुर भाजपा नेत्री, रणधीर सिंह, जयपाल पाली, राहुल राणा सहित अनेक राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें