फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कारोबार चमका, आठ माह में 15 करोड़ ज्यादा जीएसटी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी इस बार जिले में ज्यादा मिला है। यह बीते अप्रैल से अक्तूबर की तुलना में करीब 15 करोड़ ज्यादा रहा है। वर्ष 2023-24 में अप्रैल से अक्तूबर तक जहां 22.58 करोड़ राज्य जीएसटी मिला था, वहीं इस बार अप्रैल से अक्तूबर तक 37.8 करोड़ मिल चुका है। राज्य जीएसटी में बढ़ोतरी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में इस बार व्यापार अच्छा रहा है।
विज्ञापन

1 जुलाई 2017 को देश में वस्तु एवं सेवा कर लागू किया गया था। हाल के जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है क्योंकि महेंद्रगढ़ जिले में उद्योग न के बराबर हैं, इसके बावजूद जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी होना अच्छा संकेत है। जिले में ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्र से है। जिले में मात्र नारनौल और महेंद्रगढ़ ही बड़े शहर हैं। इसके अलावा कनीना, अटेली, नांगल चौधरी, सतनाली जैसे छोटे कस्बे हैं। वैसे भी महेंद्रगढ़ जिला राजस्थान सीमावर्ती से सटा हुआ है। यहां कोई भी बड़ी औद्योगिक इकाई नहीं है।
41.45 लाख रुपये वाहनों पर लगाया पेनल्टी टैक्स

जिले में 2024-25 में अप्रैल से लेकर अक्तूबर तक 41.45 लाख रुपये का वाहनों पर टैक्स पेनल्टी लगाई गई है। इनमें ऐसे वाहन शामिल हैं जो बिना बिल के वाहनों से सामान लेकर आवागमन करते हैं। इससे सरकार को नुकसान होता है। ऐसे वाहन जो बिना बिल के सामान लेकर जा रहे थे, उन पर 41.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


2017-18 से 2019-20 तक टैक्सपेयर को मिलेगी पेनल्टी व ब्याज में छूट

सरकार की तरफ से टैक्सपेयर पर पेनल्टी व ब्याज में छूट के लिए कुछ प्रावधान किया है। यह छूट 2017-18 से 2019-20 तक के टैक्सपेयर को मिली है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उन डीलर को 31 मार्च 2025 तक पूरा टैक्स भरना होगा। इसके बाद ही ब्याज व पेनल्टी की छूट मिलेगी।




जिले में 2017-18 से 2019-20 के टैक्सपेयर पर लगाई पेनल्टी व ब्याज में छूट का प्रावधान किया गया है। यह योजना का डीलर लाभ ले सकते हैं। वहीं इस बार जीएसटी में भी अप्रैल से अक्तूबर तक बीते वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

प्रियंका यादव, डीईटीसी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें