महेंद्रगढ़। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के 12वें स्थापना दिवस पर बीआरडी क्रिकेट एकेडमी पालड़ी पनिहारा में फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैंक की चार टीमों राजेश मैनेजर, नंद कुमार मैनेजर, गुलशन मैनेजर, बजरंग मैनेजर ने भाग लिया। गुलशन मैनेजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजेश मैनेजर की टीम ने 13 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय महेंद्रगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद सिंगल ने किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक महेंद्रगढ़ के एफएलसी गिरीश कानोडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन क्रिकेट प्रतियोगिताओं में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के 50 मैनेजर मौजूद रहे। क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गुर्जर ने क्षेत्रीय प्रबंधक का आभार जताया।