फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजेंद्र रावल को मिला मातादीन-मूर्ति देवी स्मृति पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो 12 राजेंद्र सिंह रावल को सम्मनित करते ट्रस्ट सदस्य। ट्रस्ट - फोटो : credit
विज्ञापन
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र में मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह में प्रमुख समाजसेवी पंडित मातादीन और उनकी पत्नी मूर्ति देवी की स्मृति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। महेंद्रनगर (नेपाल) के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राजेंद्र रावल को मातादीन-मूर्ति देवी स्मृति देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित मातादीन ने अपने साथियों के साथ अंग्रेजों और उनके समर्थक राजाओं के खिलाफ प्रजामंडल आंदोलन के माध्यम से दोहरी लड़ाई लड़ी जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा।
विभिन्न वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम और समाजसेवा में पंडित मातादीन के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार गर्ग, डॉ. पुष्करराज भट्ट, डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा और भारती सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. रामनिवास मानव ने दोहों के माध्यम से भावनाएं व्यक्त कीं जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें