फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बस में नशे की हालत में मिली राजस्थान की महिला, पुलिसकर्मी ले गई थाने

विज्ञापन
फोटो संख्या:72-  सदर थाना महेंद्रगढ़ में महिला को लेकर जाते पुलिस कर्मचारी--संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अटेली से महेंद्रगढ़ आ रही राज्य परिवहन की एक बस में राजस्थान निवासी एक महिला शराब के नशे में बेसुध हो गई। महिला ने अटेली से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के लिए टिकट लिया था।
विज्ञापन

जब अटेली से बस में सवार हुई तो महिला ठीक थी लेकिन बस में ही अधिक शराब का सेवन करने से बेसुध हो गई। डायल 112 पर चालक व परिचालक ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पर महिला पुलिस कर्मचारी नहीं होने से महिला को बस से ही बस स्टैंड पहुंचाया गया। थाना क्षेत्र को लेकर सदर व शहर थाना की टीमें भी आमने-सामने हो गई।
मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे एक राजस्थान निवासी एक महिला अटेली से महेंद्रगढ़ के लिए आ रही एक बस में नशे में बेसुध अवस्था में मिली। यात्रियों के अनुसार महिला के पास मिले प्लास्टिक के बैग शराब की एक बोतल भी मिली और वह नशे की हालत में थी।
विज्ञापन

जब अटेली से बस में सवार हुई तो ठीक थी लेकिन रास्ते में अधिक शराब का सेवन करने से बेसुध हो गई। गांव जासावास के पास चालक व परिचालक ने डायल 112 पर सूचना दी।

यह था पूरा मामला
राजस्थान निवासी एक महिला मंगलवार दोपहर 1:30 बजे अटेली से महेंद्रगढ़ आने वाली बस से सवार हुई थी। बस में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि जब महिला बस में सवार हुई तो ठीक थी लेकिन जब बस गांव जासावास के पास पहुंची तो महिला बस में ही बेसुध हो गई। उसने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की टिकट भी ली थी। अटेली से सवार हुई तो ठीक थी लेकिन रास्ते में ही शराब का सेवन कर लिया जिसके कारण अधिक नशा होने से वह बेसुध हो गई। इसके बाद यात्रियों ने गांव जासावास के नजदीक पहुंचने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। महिला के परिजनों के पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि दो साल पूर्व महिला का जवान बेटा गुजर गया था जिसके चलते वह सदमे में रहती है। परिजनों का कहना है कि वह कभी कभार शराब का सेवन कर लेती है।

डायल 112 पर नहीं थी महिला पुलिस कर्मचारी
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम गांव जासावास बस स्टैंड पर पहुंची। हालांकि, टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने के कारण महिला को बस से ही बस स्टैंड तक पहुंचाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस को दी गई। इस दौरान थाना क्षेत्र को लेकर महेंद्रगढ़ शहर थाना और सदर थाना पुलिस के बीच कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। सदर और शहर थाना की दोनों टीमें पहुंची तो सदर व शहर थाना क्षेत्र को लेकर दोनों टीमें आमने-सामने हो गई थी। नशे में असुध अवस्था में महिला करीब 15 से 20 मिनट जमीन पर ही पड़ी रही। सदर थाना से पीएसआई रवीना ने महिला को उठाकर सदर थाना पहुंचाया। शहर थाना पुलिस का कहना था कि जासावास बस स्टैंड सदर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए कार्रवाई सदर थाना पुलिस द्वारा की जानी चाहिए। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से डायल 112 टीम महिला को महेंद्रगढ़ सदर थाना लेकर पहुंची।
-
यह बस अटेली से महेंद्रगढ़ आ रही थी। महिला के नशे में होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि महिला अटेली से महेंद्रगढ़ के लिए बस में सवार हुई थी और टिकट भी लिया था। चालक-परिचालक ने अवगत कराया था। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़

वर्जन
पुलिस को एक महिला के नशे में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सदर थाना टीम को मौके पर भेजकर महिला को थाने लाया गया था। महिला के परिजनों को सूचना दी गई। शाम को महिला के परिजनों के पहुंचने पर सख्त हिदायत देते हुए उनके हवाले कर दिया। -उप निरीक्षक रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें