फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव, फेरे बढ़वाने व विस्तार की उठाई मांग

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्य । स - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेन चलवाने व ट्रेनों के विस्तार तथा फेरे बढ़वाने सहित अन्य मांगों को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा की अध्यक्षता में शनिवार को सौंपे ज्ञापन की एक-एक प्रति डाक द्वारा रेलवे बोर्ड व रेलवे के उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ रेवाड़ी रूट पर दैनिक रेल यात्री व आमजन को पिछले करीब पांच वर्षों से रेलवे संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समास्याओं को लेकर कई बार रेलमंत्री, सांसद, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली, जयपुरजोन, बीकानेर मंडल को ज्ञापन देने पर भी आज तक यात्रियों की समास्याओं का हल नहीं हुआ। रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों से लेकर नेताओं तक महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है।
इन गाड़ियों के विस्तार की उठाई मांग
गाड़ी संख्या 54789-90बीकानेर- रेवाड़ी पेशेंजर का विस्तार दिल्ली तक, 09703-04 जयपुर-लोहारू का विस्तार पहले की तरह रेवाड़ी तक करना, हनुमानगढ़, गंगानगर से सादलपुर तक सभी गाड़ियों का विस्तार रेवाड़ी तक विस्तार की मांग भी पिछले लंबे समय से की जा रही है लेकिन रेलवे बोर्ड व उच्चाधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि इन ट्रेनों से रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-----------
नई ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई
दैनिक रेलयात्री महासंघ के साथ-साथ क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से बीकानेर से सुबह चार बजे एक नई इंटरसीटी दिल्ली सराय रोहिल्ला तक संचालन कराने, जयपुर, सीकर, महेंद्रगढ़ के रास्ते राजधानी चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन एक एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की मांग कर रहे हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से राजस्थान राज्य को भी रेलवे से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से चुरू तक दो ईएमयू नई ट्रेन चलाई जाएं, जिससे लोगों को रेल सेवा का लाभ मिल सके। वहीं महेंद्रगढ़ रूट पर तीर्थ स्थान के लिए प्रतिदिन व लंबी दूरी की एक सुपरफास्ट नई ट्रेन चलाई जाए, जिससे लोगों को लंबी दूरी की रेल सेवा मिल सके।
ट्रेनों के फेरे में हो बढ़ोतरी
लोगों द्वारा बार-बार 15623-24 कामख्या से वाया महेंद्रगढ़ भगत की कोठी को एक दिन से बढ़ाकर दो करने, 12371-72 हावड़ा से बीकानेर एक दिन की बजाय दो, गाड़ी संख्या 14811-12 दिल्ली- सीकर दो दिन की बजाय प्रतिदिन, 14021-22 जयपुर वाया महेंद्रगढ़ सैनिक एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने की मांग उठाई।
तीन गाड़ियों के समय में हो परिवर्तन
दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्यों की ओर सौंपे गए ज्ञापन में गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपुर- दिल्ली, 12457-58 बीकानेर से दिल्ली, 54767-68 श्रीगंगानगर वाया महेंद्रगढ़ तिलकब्रिज आदि तीन गाड़ियों का समय में रात्रि के समय दिल्ली के लिए साथ-साथ आवागमन करती है। इनमें कम से कम एक घंटे समय का बदलावा किया जाए तो क्षेत्र को रेलवे सेवाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें