नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 20 से 24 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडीन में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही कॅरिअर चुनने, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने 20 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय नारनौल से अभियान शुरू किया। यह सप्ताह जिले के स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई के युवाओं के लिए था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संवाद