फोटो संख्या:71- राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में विभिन्न ग्राम सचिवों को संबोधित करती एसडीए
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को विभिन्न विभागों की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में शामिल विभागों की ओर से जनहित में चलाई गई योजनाओं व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने कहा कि जिला के विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है।
विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को स्थानीय कॉलेज ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सचिवों व पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वो लोग अपने-अपने गांव में ग्रामीणों को भी योजनाओं की जानकारी दे सकें।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ मनमीत यादव ने विभाग के तहत चल रही एग्री टेक पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एग्री टेक पोर्टल पर पंजीकृत किसान को ही सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, कविराज सहित विभिन्न गांवों से आए ग्राम सचिव उपस्थित रहे।