फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 एमएम बरसे बदरा, बाजरे और ग्वार की फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
फोटो संख्या:48- 11 एमएम बारसात के बाद शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा आवास के बाहर भरा बरसात का पान - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तक रुक रुक कर हुई रिमझिम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं खरीफ की बाजरा व ग्वार की फसल के लिए बारिश संजीवनी का काम करेंगी। क्षेत्र में करीब 21 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आसमान में बादल छाये रहने व बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में प्री मानसून के बाद बारिश न होने से खरीफ की बाजरा व ग्वार की फसल मुर्झाने लगी थी। बाजरे की फसल को इस समय बारिश की सख्त जरूरत थी। लेकिन, क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी। वहीं लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस की। लेकिन, बारिश के चलते दो बजे बाद उमस होने से लोगों के पसीने छूटने लग गए। बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कई जगहों पर जल भराव से लोगों को परेशानी हुई। सीआईए रोड पर दोपहर में जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में करीब 21 एमएम बरसात हुई। पिछले दो सप्ताह से उमस से परेशान लोगों को बरसात के बाद राहत मिली। बरसात के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। मंगलवार को दिन भर रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को आई। शहर की सड़कों में बने गड्ढ़ों में बरसाती पानी भर गया। जिसके बाद वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं लग रहा था। ऐसे में कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें