फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में आधे घंटे बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में मौसम अचानक से बदल गया और काले घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। शनिवार दोपहर ढाई बजे नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी, जो करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर होती रही। इस समय बारिश होने से सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान होने की संभावना है। अभी खेतों में गेहूं की फसल कटाई के बाद पड़ी है। मौसम विभाग की माने तो 13 से 15 अप्रैल तक क्षेत्र में बारिश के साथ तेज अंधड़ की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि ऊपरी वायुमंडल की जेट धाराएं दक्षिणावर्त होने से अप्रैल महीने की शुरुआत से ही लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


मौसम प्रणाली का 14 व 15 को भी रहेगा असर
इस मौसम प्रणाली का असर शनिवार को रात्रि और 14-15 अप्रैल को भी रहेगा, जिसकी वजह भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर आरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यह मौसम प्रणाली 15 अप्रैल की शाम के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। उसके पीछे-पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 और उसके बाद 19 और 21 अप्रैल को सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा।

5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बस
जिला महेंद्रगढ़ भी मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के असर से अछूता नही है। शनिवार को नारनौल, निजामपुर, अटेली, कनीना, सतनाली व महेंद्रगढ़ में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था, जो मौसम प्रणाली के असर से दिन के तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें