गांव सिसोठ के माता भूरा भवानी मंदिर में जागरण व भंडारे को लेकर बैठक करते मंदिर कमेटी सदस्य।
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी का जागरण 16 अप्रैल को और माता का मेला व भंडारा 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम में नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर कमेटी ने लाइट व डेकोरेशन की ओर से मंदिर परिसर में बहुत ही सुंदर सजावट और माता का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया, सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि 16 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से माता रानी की इच्छा तक महंत शक्तिनाथ महाराज के पावन सानिध्य में संजय अग्रवाल मातेश्वरी ग्रुप द्वारा माता का जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भजन कलाकार विकास जांगड़ा व संदीप निराला एंड पार्टी द्वारा बहुत ही मधुर आवाज में सुंदर भजनों के साथ माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में खेलों का आयोजन होगा, जिसमें वॉलीबाल शूटिंग में प्रथम विजेता को 11 हजार व द्वितीय को 7100 रुपये की इनाम दी जाएगी। कुश्ती 51 शुरू होकर 5100 तक होंगी। वॉलीबाल टीम की इंट्री फीस 200 रुपये होगी। इंट्री फीस 17 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से पहले जमा करवानी होगी। इस मौके पर उप प्रधान विजय सिंह फोरमैन, पूर्व प्रधान मेनपाल यादव, सचिव सुनील कुमार, बलजीत, मनोहर लाल, शिव कुमार, संदीप यादव, मास्टर अनिल सिसोठिया, विनोद, रणधीर, राधेश्याम, बजरंगी सहित अनेक कमेटी के लोग मौजूद रहे।