फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मायूस: नांगल चौधरी में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात और ओलावृष्टि, सरसों की फसल में नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में भी रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बरसात और जमकर ओलावृष्टि हुई। तेज बरसात से एक बार फिर सरसों की फसल भीग गई। 
विज्ञापन
ओलावृष्टि को दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में रविवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ बरसात और जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि की वजह से चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचेंगा। फिलहाल खेतों में सरसों की कटाई का काम जारी है और कई किसानों ने तो बाकायदा अपनी फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए रखी हुई थी।

विज्ञापन


फसलों के खराब होने का डर
रविवार दोपहर को आई तेज बरसात से एक बार फिर सरसों की फसल भीग गई। यही नहीं ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसल बिछ भी गई। ओलावृष्टि का काफी असर फसल पर पड़ेेगा और इसका सीधा-सीधा नुकसान किसान को होगा। वहीं समाचार लिखे जाने तक नांगल चौधरी क्षेत्र में तेज बरसात जारी थी और चारों तरफ पानी जमा हो गया था। यहां बता दे कि चार दिन पहले भी नांगल चौधरी के गांव रावता की ढाणी में भी ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते सरसों को नुकसान पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में अनियंत्रित कार नहर में गिरी: गेस्ट टीचर की मौत, पति व दो बच्चे सुरक्षित
विज्ञापन


पाला भी नुकसान पहुंचा चुका
किसान की फसल को अब ओलावृष्टि से नुकसान हो रहा है तो इससे पहले सर्दी के मौसम में पाले की मार की वजह से किसानों की सरसों की फसल खराब हो गई थी। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए थे। अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


नारनौल में भी छाए रहे बादल
नारनौल क्षेत्र में भी रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर को कुछ देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन दो बजे के बाद फिर से आसमान में काले बादल छा गए। किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है कि कहीं बरसात न हो जाए। फिलहाल 21 मार्च तक बरसात की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें