फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खांसी, जुकाम के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी शुरू

Sat, 18 Mar 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इन्फ्लूएंजा वायरल को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी शुरू कर दी गई है। फ्लू कार्नर के सामने ही कमरे में फ्लू ओपीडी शुरू की गई है। शनिवार को कोई संदिग्ध मरीज का सैंपल नहीं लिया गया। इससे पहले शुक्रवार को दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे जिनको शनिवार को रोहतक जांच के लिए भेज दिया है। फ्लू ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के अलावा उनकी दवाइयों की व्यवस्था भी यहीं पर कर दी गई है ताकि मरीजों को भटकना नहीं पड़े। यहां पर एक डॉक्टर और दो अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में 15 मरीज पहुंचे जिनकी हालत ठीक थी और उनको खांसी, जुकाम व बुखार की दवाई दी गई। वहीं विभाग द्वारा इन्फ्लूएंजा को देखते हुए सिविल अस्पताल व सीएचसी स्तर पर अलग से वार्ड की व्यवस्था की हुई है ताकि गंभीर मरीज आने पर से भर्ती किया जा सके। नोडल अधिकारी अविनाश पूनिया का कहना है कि दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें