फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सात एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Wed, 17 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कई स्थानों पर बुधवार रात करीब दस बजे तेज गरज के साथ बारिश हुई। इस बारिश ने लोगों को तीन-चार दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली। नारनौल शहर में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद बुधवार को तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मंगलवार के मुकाबले 3.2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


क्षेत्र में मंगलवार रात को अनेक जगह बारिश हुई। अटेली व कनीना में तेज बारिश हुई तो महेंद्रगढ़ में हल्की बौछार आई। वहीं नारनौल में तेज अंधड़ के बाद रात करीब दस बजे सात एमएम बारिश हुई। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट देखी गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार को 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह का मौसम भी काफी सुहाना रहा। जिसके चलते बुधवार को दिनभर लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें