रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर एवं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन नारनौल स्टेशन सहित कुंड, काठुवास, अटेली, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट वश्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ऐसे में एक माह के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन से भिवानी, जयपुर और रींगस जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा एक अक्तूबर और रेवाड़ी-रींगस रेलसेवा 2 अक्तूबर से शुरू होगी।गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल
वहीं गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।