फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। रेलवे स्टेशन पर वीरवार को बीकानेर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश रावेलीया ने कनीना खास रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे स्टेशन की सफाई की सराहना करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए स्टेशन स्टाफ को प्रोत्साहित किया। जयप्रकाश रावेलीया ने कहा कि स्टेशन पर सफाई अच्छे तरीके से की गई हैं। इसके साथ ही कनीना खास रेलवे स्टेशन के आसपास पौधे भी लगाए हुए हैं जोकि अच्छा कार्य है। रेलवे स्टेशन के सामने एक पार्क बना हुआ है जिसमें विभिन्न तरह के पौधे लगे हुए हैं। लोगों को समय-समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक पीपल और एक बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ मंडल यातायात निरीक्षक मनोज शर्मा, सत्यवान लांबा, यातायात निरीक्षक रेवाड़ी, केएल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें