फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना में सरसों की मिलों पर की छापेमारी, रिकॉर्ड को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद केद्रों पर सरसों की खरीद शुरू कर दी है, लेकिन मार्केट में सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए समर्थन मूल्य से बाजार में सरसों का भाव अधिक होने की वजह से अभी तक खरीद केंद्रों पर सरसों का एक भी दाना नहीं पहुंचा। रविवार को एसडीएम दिनेश कुमार ने अपनी टीम के साथ कनीना कस्बे में स्थित सरसों की मिलों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड की जांच करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दे कि इस वर्ष सरकार की तरफ से सरसों का समर्थन मूल्य 4650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बाजार में इस समय सरसों 4800 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है। ऐसे में किसान अपनी फसल को सरकारी खरीद केंद्र पर न बेचकर बाहर ही व्यापारियों को बेच रहे हैं। सरकारी खरीद केंद्रों पर सरसों न आने की वजह से उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर एसडीएम दिनेश कुमार ने कनीना कस्बे में स्थित ऑयल मिलों के स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम तक टीम द्वारा ऑयल मिलों में जांच की जा रही थी। इस दौरान टीम में एईटीओ कन्हैया कौशिक, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, पटवारी उमेद सिंह जाखड़, मार्केट कमेटी सचिव संजय फोगाट सहित मार्केट कमेटी की सदस्य उपस्थित रहे।
बता दे कि कनीना कस्बे में करीब सात ऑयल मिल लगी हुई है। टीम के सदस्यों ने रविवार शाम तक चार ऑयल मिलों की जांच पुरी हो चुकी थी। जबकी, पांचवीं ऑयल मील में जांच चल रही थी। इस दौरान टीम के सदस्यों को एक ऑयल मिल में सीसीटीवी फुटेज में केवल सात दिनों का डाटा ही मिला है। जबकी टीम के सदस्यों के अनुसार कम से कम एक महीने का रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। इस दौरान टीम ने मौके पर खड़े ट्रैक्टर को भी जरूरी कागजात न होेने पर जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें