फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्क्रैप व्यापारी की दुकान पर छापा, बिजली निगम के तार, ट्रांसफार्मर की क्वाइल बरामद

Mon, 04 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्क्रैप व्यापारी की दुकान पर छापा डालकर बिजली निगम के तार, बिजली का छोटा ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर की क्वाइल को बरामद किया है। पुलिस ने तारों का वजन किया तो 160 किलो और क्वाइल का वजन 16 किलो मिला। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो नवंबर की शाम को शहर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवीन मोहल्ला खटीकान ने मोहल्ले में स्क्रैप के सामान की दुकान कर रखी है। वह चोरी का सामान खरीदता है। उसने मस्जिद के पास वाले प्लांट में सरकारी तार, बिजली का छोटा ट्रांसफार्मर व ट्रांसफार्मर की क्वाइल छिपाकर रखी हुई है। तुरंत छापेमारी की जाए तो चोरी का सामान बरामद किया जा सकता है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर कबाड़े के प्लांट में छापा डाला तो एक युवक पुलिस को देखकर तंग गली से होते हुए बाजार की तरफ भाग गया। पुलिस ने नाम पता किया तो आरोपी का नाम नवीन बताया। पुलिस ने प्लांट में जांच की तो बिजली निगम के तार, सिंगल फेस का ट्रांसफार्मर का खोखा व ट्रांसफार्मर तांबे की क्वाइल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें