फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाद-बीज की दुकानों पर मारा छापा, 6 दुकानों से लिए नमूने

Thu, 26 Oct 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कनीना में दुकान से बीज के सैंपल लेते पचकूला से आई कृषि विभाग की टीम।
विज्ञापन
कनीना। पंचकूला से आई गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने कनीना में खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने कनीना क्षेत्र से 6 दुकानों से खाद और कीटनाशक के नमूने लिए। इस दौरान टीम ने बीज बिक्री के लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

गुणवत्ता नियंत्रण पंचकुला की टीम सुबह ही कनीना क्षेत्र में पहुंची। टीम प्रभारी डॉ. प्रवीण गुलिया उप निदेशक कृषि विभाग पंचकूला व डॉ. अजय यादव एसडीओ महेंद्रगढ़, गुणवत्ता नियंत्रक संजय यादव शामिल रहे। टीम द्वारा उपमंडल कनीना में पहुंचकर खाद बीज की दुकानों पर छापा मारा। पंचकूला से आई टीम ने जब छापा मारने की कार्रवाई शुरू की तो अनेक दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डाउन कर भाग गए। टीम ने कनीना कस्बे में किसी भी दुकान को सील नहीं किया।
वर्जन
गुणवत्ता जांचने के लिए दुकानों से खाद, बीज के नमूने लिए गए हैं। जांच के दौरान लाइसेंस, बिक्री रजिस्टर, एजेंसी का रिकार्ड, स्टॉक की जानकारी जुटाई गई। अगर किसी भी दुकानदार के नमूने में कोई शिकायत मिली तो उसे पर उप निदेशक कृषि अधिकारी कार्यालय से नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 6 दुकानों से खाद-बीज के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. प्रवीन गुलिया, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग, पंचकूला।

अगर कोई विक्रेता नकली बीज एवं खाद बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम ने खाद-बीज के नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अजय यादव, उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़

कोई भी दुकानदार नकली एवं हल्की गुणवत्ता के खाद और बीज की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान जारी रहेगा।
- डॉ. संजय कुमार, गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें