फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से दिल्ली वाया बवानिया, कुंड के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग

Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से वाया बवानिया, कुंड, रेवाड़ी, दिल्ली बस चलवाने को लेकर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने डीसी के नाम ज्ञापन भेजा। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ से सुबह 5.50 बजे नई दिल्ली धोला कुआं तक नई बस सेवा शुरू की जाए। महेंद्रगढ़ से बवानिया, भोजावास, कुंड, रेवाड़ी होते हुए दिल्ली धोला कुआं के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस बस सेवा से चार हलकों के दर्जनों गांवों के लोगों को विशेषकर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं इसी रूट से रेवाड़ी से शाम छह बजे महेंद्रगढ़ के लिए वाया कुंड, भोजावास, बवानिया बस सेवा शुरू की जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें